बांका: बांका के अमरपुर प्रखंड में बिजली की कम आपूर्ति के विरोध में करीब आधा दर्जन गांव के लोगों ने अमरपुर भागलपुर मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया। लोगों ने सड़क पर टायर भी जलाया और बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जम कर नारेबाजी भी की। सड़क जाम की वजह से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हमलोग बिजली बिल का नियमित भुगतान करते हैं लेकिन विभाग कभी भी नियमित बिजली आपूर्ति नहीं करती है। जब बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। लो वोल्टेज और बिजली की कम आपूर्ति की वजह से अब लोगों के सामने पीने के पानी की भी समस्या खड़ा हो गयी है। किसान अपने खेतों में पटवन नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र दो घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
बिजली आपूर्ति के लिए जब बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश करते हैं तो वे बात तक करना मुनासिब नहीं समझते हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने पर अमरपुर थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की समस्या विद्युत् विभाग के अभियंता अरविंद कुमार को बताया और अतिशीघ्र समाधान के आश्वासन पर जाम को खत्म करवाया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- दहेज़ की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल में…
बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट
Power Supply Power Supply Power Supply
Power Supply
Highlights


