दसवीं जेपीएससी के ओएमआर सीट को मैनुअली जांच करने की याचिका खारिज

दसवीं जेपीएससी के ओएमआर सीट को मैनुअल जांच करने की याचिका खारिज

Ranchi-झारखंड हाईकोर्ट ने सातवीं से दसवीं जेपीएससी मामले में ओएमआर सीट को मैनुअल जांच करने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है.

बता दें कि प्रार्थी अभिनव कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर ओएमआर शीट को दोबारा जांच करने की मांग थी. सुनवाई के दौरान जेपीएससी के अधिवक्ता संजय कुमार पिपरवार ने कहा कि ओएमआर शीट की मैनुअल जांच संभव नहीं है, क्योंकि इसकी जांच ऑटोमैटिक प्रोसेस से की जाती है, दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया.

 सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2017

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा 2017 में आयोजित झारखंड स्टेट सब इंस्पेक्टर 2017 मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

बता दें कि पुलिस कर्मियों के लिए एक परीक्षा आयोजित कर पुरुष उम्मीदवार को 60 मिनट  में 10 किलोमीटर दौड़ और  महिलाओं को 40 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. लेकिन सरकार ने बाद में एक नियमों को संशोधित कर पुरुषों के लिए  60 मिनट में 8 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 40 मिनट में 4 किलोमीटर में कर दिया था.

इसके बाद असफल अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किया था. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एस एम प्रसाद की अदालत में हुई.

अदालत ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि जिस दिन से अधिसूचना जारी किया गया उसी दिन से मान्य होगा.  अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पक्ष रखा तो जेपीएससी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पिपरवार ने अपना पक्ष रखा.

रिपोर्ट- प्रोजेश 

दसवीं जेपीएससी के ओएमआर सीट को मैनुअली जांच करने की याचिका खारिज

सातवीं जेपीएससी मामले में शेखर सुमन की दायर याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...