Advertisment

छठी जेपीएससी की पीटी परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी

रांची : छठी जेपीएससी की पीटी परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज- छठी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के बाद सरकार की ओर से जारी संकल्प को चुनौती देने वाली याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. राहुल कुमार ने यह याचिका दायर कर 19 अप्रैल 2017 के राज्य सरकार की ओर से जारी उस सकंल्प को रद्द करने का आग्रह किया था, जिससे प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए 5138 अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ कर 6103 हो गयी.

रिक्तियों के 15 गुना से अधिक अभ्यर्थियों पर थी आपत्ति

प्रार्थी का कहना था कि प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित सीट के 15 गुना अभ्यर्थियों का परिणाम निकालने का नियम है, लेकिन सरकार के संकल्प से 15 गुना से 965 अधिक अभ्यर्थी शामिल हो गए हैं. इस कारण संकल्प रद्द कर दिया जाना चाहिए.

जबकि जेपीएससी की ओर से इसका विरोध किया गया. जेपीएससी की ओर से बताया गया कि जो भी परिणाम निकले हैं वह सरकार के निर्धारित नियमों के आधार पर निकाले गए हैं. सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी.

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी

उधर याचिका दायर करने वाले राहुल कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...