रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा-2021 में उम्र की सीमा निर्धारित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जेपीएससी परीक्षा-2021 में उम्र की छूट की मांग वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी. अदालत ने जेपीएससी के जवाब को देखते हुए कहा कि अब इस मामले में हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है. बता दें कि प्रार्थी रीना कुमारी और अमित कुमार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की गई थी.
केन्द्रीय अधिवेशन में बोले हेमंत सोरेन पहली बार जेपीएससी में 75 फीसद आदिवासी-मूलवासियों ने पाई सफलता


















