PK ने तेजस्वी की आभार यात्रा पर तंज, बोले- गरीब, निरक्षर बनाकर भू व बालू माफिया के हवाले कर दिया बिहार 

पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता का आभार जरूर करना चाहिए क्योंकि उनके परिवार ने बिहार को गरीब, निरक्षर बनाया उसके बावजूद उनको और उनके परिवार को अभी तक लोगों ने बिहार से भगाया नहीं हैं। इसके लिए उन्हें जनता का आभार करना चाहिए। बिहार ने 9वीं फेल व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बना दिया इसके लिए भी उन्हें बिहार की जनता का आभार व्यक्त करना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को जाति और धर्म में बांटने के बावजूद उनकी पार्टी का अस्तित्व बिहार में बनाए रखा हैं उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरूर करना चाहिए। बिहार को भू-माफिया, शराब माफिया, रंगदारी के हवाले कर दिया फिर भी जनता ने उन्हें अपना नेता बनाया हुआ है, उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरुर करना चाहिए। बिहार के शिक्षित लोग मज़दूरी कर रहे हैं और अनपढ़ व्यक्ति नेता बनकर अपने रथ पर घूम रहे हैं उसके लिए उन्हें बिहार की जनता को आभार व्यक्त जरुर करना चाहिए।

यह भी देखें :

प्रशांत ने तेजस्वी को चुनौती दी की वह एक दिन भी पैदल चलकर बताए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो वर्ष से बिहार के गांव-गांव में पैदल जाकर बिहार की समस्याओं से रूबरू हो रहा हूं। जबकि वह अपने रथ में बैठकर अपनी आभार यात्रा मुरेठा बांधकर और पाक-पकवान खाते हुए निकले हैं।

यह भी पढ़े : राजद पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा, ‘इन्होंने लालटेन नहीं छोड़ा लेकिन….’

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...