'आभार यात्रा' बीच में छोड़ तेजस्वी जायेंगे Dubai, कोर्ट इन शर्तों के साथ दी इजाजत
Google पर 22Scope चुनेंपटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार से आभार यात्रा शुरू की लेकिन वे अपनी यात्रा को बीच में ही रोक कर 20 दिनों के लिए दुबई जायेंगे। तेजस्वी ने विदेश जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी जिसपर अब कोर्ट ने अपनी सहमति दे दी है। तेजस्वी यादव 18 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक के लिए दुबई दौरे पर जायेंगे।
कोर्ट ने विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए शर्त लगाई है कि तेजस्वी यादव 25 लाख रूपये का एफडीआर कोर्ट में जमा करेंगे साथ ही अपनी विदेश यात्रा की सारी जानकारी कोर्ट को उपलब्ध कराएंगे। विदेश यात्रा के दौरान वे जिस मोबाइल का उपयोग करेंगे उन्हें उसकी जानकारी भी कोर्ट को देनी होगी। बता दें कि तेजस्वी यादव लैंड फॉर जॉब्स मामले में आरोपी हैं और वे जमानत पर हैं। कोर्ट ने तेजस्वी को देश से बाहर जाने पर रोक लगा रखी है जिसके बाद सपरिवार विदेश जाने के लिए उन्हें कोर्ट से विशेष अनुमति लेनी पड़ी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- तेजस्वी के ‘आभार यात्रा’ पर JDU का तंज, कहा वोट लेकर हो जाते हैं गायब, विकास तो…
Dubai Dubai
Dubai
Highlights


















