PM मोदी ने लिया संज्ञान, बक्सर के आध्यात्मिक विकास की प्रक्रिया शुरू, विश्वामित्र सेना का आभार

बक्सर : विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बक्सर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को लेकर प्रेषित पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वयं चौबे को फोन कर यह जानकारी दी गई कि उनके पत्र में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Goal 4 22Scope News

इस ऐतिहासिक पहल पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहरा आभार – राजकुमार चौबे 

इस ऐतिहासिक पहल पर राजकुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत संतोष नहीं, बक्सर की संपूर्ण सनातन आत्मा की सुनवाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर प्रमाणित किया कि उनका नेतृत्व केवल राजनीतिक नहीं, आध्यात्मिक चेतना से भी प्रेरित है। चौबे ने कहा कि बक्सर जहां भगवान राम ने विश्वामित्र मुनि से धर्म और युद्ध की शिक्षा ली, जहां अहिल्या का उद्धार हुआ। जहां च्यवन ऋषि ने आयुर्वेद का अमृत खोजा और जहां पंचकोशी परिक्रमा की वैदिक परंपरा आज भी जीवित है। उसे अब वह सम्मान मिलने जा रहा है जिसका वह सदा से पात्र था।

यह भी देखें :

10 प्रमुख मांगों में से कई पर प्राथमिक कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा – चौबे 

उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि पत्र में रखी गई 10 प्रमुख मांगों में से कई पर प्राथमिक कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा। जिनमें बक्सर को बिहार की आध्यात्मिक राजधानी घोषित करने, विश्वामित्र प्रतिमा निर्माण, च्यवन स्मारक और धार्मिक पर्यटन सर्किट का प्रस्ताव शामिल है। विश्वामित्र सेना ने इस अवसर पर संकल्प दोहराया है कि वे अब और अधिक सक्रियता से जनजागरण अभियान चलाएंगे ताकि बक्सर का हर नागरिक इस जागृति का भागी बने। चौबे ने कहा कि
हम विश्वास से कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बक्सर केवल पौराणिक नगर नहीं, सनातन चेतना की राजधानी के रूप में विकसित होगा। यह केवल इतिहास नहीं, भविष्य का पुनर्लेखन होगा।

Rajkumar Chaubey 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सनातनी सम्मान समारोह : राजकुमार चौबे बोले- केवल बक्सर के मूल निवासी ही कर सकते हैं सनातन धरोहर की रक्षा

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...