PM मोदी इस रूट से जाएंगे BJP ऑफिस, रूट चार्ट बनकर तैयार…

293
PM मोदी इस रूट से जाएंगे BJP ऑफिस, रूट चार्ट बनकर तैयार...
PM मोदी इस रूट से जाएंगे BJP ऑफिस, रूट चार्ट बनकर तैयार...
Advertisment

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा बड़ी सियासी हलचल लेकर आया है। 29 मई को पीएम मोदी पटना पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक भव्य रोड शो करेंगे। वहीं पीएम जिस रूट से जाएंगे उसका रूट चार्ट बनकर तैयार हो गया है। यह इस चुनावी साल में उनका पहला रोड शो होगा। जो पार्टी की ताकत और संगठन को मजबूत करने में अहम साबित होगा।

Advertisment

Goal 3 22Scope News

रोड-शो का रूट और स्वागत का भव्य आयोजन

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू होगा। इसके बाद वे शेखपुरा मोड़, बेली रोड, जेडी विमेंस कॉलेज, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, विश्वेशरैया भवन और पटना हाईकोर्ट होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर तक पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे बीजेपी कार्यालय जाएंगे। इस रोड शो के दौरान करीब 32 स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह भी देखें :

BJP कार्यालय की बढ़ायी गई सुरक्षा व्यवस्था

आपको बता दें कि बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीएम और एसपी ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को भाजपा कार्यालय भी पहुंचेंगे। जिसको लेकर सुरक्षा कड़ी की जा रही है।

BJP Police 22Scope News
BJP कार्यालय की बढ़ायी गई सुरक्षा व्यवस्था

PM के दौरे को लेकर अलर्ट पर बिहार पुलिस, रोहतास सहित पटना SP को दिया गया है निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रोहतास और पटना के एसपी सहित संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट भेजा गया है। आतंकी व नक्सली संगठनों के खतरे को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आज BJP में बैठक, PM के कार्यक्रम की होगी चर्चा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement