PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन पर सरकार का फोकस

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने के निर्देश।


PNG Connection Bihar पटना: बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने काम तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।

एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य में गैस कनेक्शन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

PNG Connection Bihar: बिहार में 1.12 लाख PNG कनेक्शन सक्रिय

बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि बिहार में अब तक 1 लाख 12 हजार पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन फंक्शनल हो चुके हैं। इसके अलावा 25,813 लोगों ने नए पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन भी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पाइप्ड नेचुरल गैस नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक घरेलू गैस सुविधा पहुंचाई जा सके।


Key Highlights

  • बिहार में 1.12 लाख PNG कनेक्शन फंक्शनल
  • 25 हजार से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया
  • मुख्यमंत्री ने कॉलोनी और अपार्टमेंट पर फोकस बढ़ाने को कहा
  • पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता का दावा
  • इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में सुविधा बढ़ाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉलोनी, अपार्टमेंट और सामूहिक आवास वाले इलाकों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे एक साथ बड़ी संख्या में घरों तक गैस सुविधा पहुंचाई जा सकेगी और लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों के घरों तक जल्द से जल्द पीएनजी सुविधा पहुंचे। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

PNG Connection Bihar: पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर ही चार पहिया वाहनों का उपयोग करें। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुगौली में भीषण सड़क हादसा, टेंपू-पिकअप की टक्कर में 4 की...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों...

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...

भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली...

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम...