पुलिस का फिल्मी एक्शन, चुनाव से पहले 1200 लीटर शराब जब्त, तस्कर को धर दबोचा

कटिहार : कटिहार पुलिस ने चुनावी मौसम में शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी है। गुप्त सूचना पर रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेकपोस्ट पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर पिकअप वैन को दबोच लिया। वर्दी देखते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर मौके पर ही धर दबोचा। पिकअप वैन से बरामद हुई 1200 लीटर शराब ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। गिरफ्तार ड्राइवर अरुण विश्वास से पुलिस पूछताछ कर रही है।

DIARCH Group 22Scope News

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है – कटिहार SP

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और शराब तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एसपी का साफ संदेश दिया शराब माफिया चाहे जितनी चालाकी दिखाएं बचना नामुमकिन है। पुलिस हर गली और हर रास्ते पर नजर रखे हुए है। कुल मिलाकर पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि चुनावी मौसम में तस्करों की खैर नहीं।

Katihar Wine 1 22Scope News

यह भी पढ़े : झाझा पुलिस ने 3 स्कॉर्पियो पर लदा विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...