Advertisement
Advertisement

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोचा, भेजा गया जेल…

नवादा: नवादा पुलिस ने 9 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि बीते 7 जून को परनाडाबर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल मामले की छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – Ex MLA ने शहीद राजनाथ की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने वालों का जताया आभार

पुलिस जांच के दौरान मामले की पुष्टि होने पर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जिसके बाद आरोपी अताउल्लाह उर्फ़ छोटू को गयाजी के पंचायती अखाड़ा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने घटना की गंभीरता और थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता के कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस त्वरित कार्रवाई और सफलता के लिए थानाध्यक्ष नवनीत कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार रेजिमेंट के अग्निवीरों का पांचवां बैच हुआ सेना में शामिल, पासिंग परेड के दौरान…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...