बांका में युवती हत्या मामले में पुलिस ने चार को दबोचा

बांका: बांका के अमरपुर में बीते 9 मई को हुई युवती हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 9 मई को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव खेत में फेंका हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। मृतिका की मां के बयान के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें – पूर्व JDU नेता के घर में मिला हथियारों का जखीरा, करीब 6 घंटे चली छापेमारी…

मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में छापेमारी कर चार आरोपी मुरारी दास, गोविन्द दास, विक्रम दास और मंजू देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतिका का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पटना के बच्चे सीखेंगे भरतनाट्यम और शास्त्रीय संगीत, 12 दिवसीय कार्यशाला का…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...