900 पेटी विदेशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार, तस्कर फरार

Bokaro: जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 900 पेटी (कार्टून) अवैध विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब पंजाब से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी। छापेमारी में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया।

कार्रवाई जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में की गई। जहां पुलिस को पहले से ही अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 888 ब्रांड की शराब लदे ट्रक (वाहन संख्या PB 46-8164) को जब्त किया। ट्रक से 900 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए।

गिरफ्तार चालक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जो किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब पंजाब से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी। पुलिस का कहना है कि चालक से पूछताछ जारी है और उसके जरिए पूरे तस्कर नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

उत्पाद विभाग के अनुसार यह तस्करी संगठित रूप से की जा रही थी, जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टः चूमन कुमार

 

 

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...