Advertisment

Murder के 48 घंटों के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा

गया: गया जिला पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, एक खोखा और बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बात की पुष्टि सिटी एसपी ने रामानन्द कौशल ने की है।

 गौरतलब है कि बीती 13 जनवरी की रात विष्णुपद थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में युवक मौसम कुमार उर्फ गोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को संरक्षित करते हुए जांच पड़ताल शुरू की थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर 14 जनवरी को विष्णुपद थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। गया एसएसपी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक और एएसपी पीएन शाहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू हुई। तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि मुख्य आरोपी प्रद्युम्न कुमार रोहतास जिले के नौहटा थाना क्षेत्र के बलंजा गांव में छिपा हुआ है। पुलिस ने वहां दबिश दी और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया।

उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ देसी कट्टा, खोखा और बाइक बरामद की गई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि खाने पीने के दौरान मौसम से बहस हुई और फिर मारपीट। इस दौरान उसे अपने साथी के साथ मिलकर गोली मार दी और उसे जख्मी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि प्रद्युम्न से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी गुडू कुमार को मानपुर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अब भी जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BRPNNL के प्रोजेक्ट इंजीनियर के कई ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो की छापेमारी, जमीन और फ्लैट…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Murder Murder Murder Murder

Murder

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...