गुमला में प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ा, पूछताछ जारी

गुमला. थाना पुलिस ने शहर के बस स्टैंड से एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। दोनों को थाना में रखा गया है। दोनों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचते ही दोनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। लड़का-लड़की बालिग है। इसलिए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों अलग-अलग धर्म के हैं। इस कारण स्थानीय लोग लव जिहाद के चश्मे से भी मामले को देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने भी स्पष्ट रूप से कोई बात अधिकारिक रूप से नहीं कहा है। युवक के अनुसार, वह गुमला का है, जो गुजरात के दमन स्थित नमिला उद्योग में पांच साल से काम कर रहा है। वहीं लड़की गिरीडीह की है, जो पिछले चार साल से उसी कंपनी में काम कर रही है।

काम के दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हुआ। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी करने का निर्णय लिया और शादी की नियत से कंपनी में काम छोड़कर दोनों गुमला के लिए निकल गए और ट्रेन के माध्यम से राउरकेला होते हुए रविवार की सुबह गुमला पहुंचे। इसके बाद गुमला में रहने वाले रिश्तेदार हुसैन नगर पहुंचा और लड़की को अपनी प्रेमिका बताते हुए दोनों के रहने की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद रिश्तेदार अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक होटल में कमरे की व्यवस्था करने में जुट गए।

गुमला में प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ा

हालांकि इसी दौरान पुलिस को जानकारी होने पर पुलिस सभी को बस स्टैंड से पकड़ कर थाना ले गई। इधर पुलिास ने दोनों के अभिभावकों को थाना बुलाया है। लड़की के अभिभावक मुंबई में एक कंपनी में काम करते हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला है। यदि ऐसा नहीं है तो लड़की को बुर्खा पहनाकर होटल में किस मकसद से ले जाया गया था। लड़की को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन की साजिश थी। पुलिस इस मामले में कठोर कार्रवाई करें।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...