प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक से हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी : मोतिहारी में एक प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेल पुलिस और पिपरा थाना की पुलिस एक दूसरे को शव उठाने पर अड़ी है। जिसके वजह से करीब दो घंटे से उसी तरह शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। बता दें कि अहले सुबह ग्रामीणों की नजर पिपरा थाना क्षेत्र के कुअरपुर चिंतवनपुर रेलवे हाल्ट के पास पड़ा। जिसके बाद ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस और रेल पुलिस को दिया। दोनों टीम मौके पर पहुँची लेकिन सीमा विवाद की वजह से शव अबतक नहीं उठ पाया है।

Goal 7 22Scope News

आसपास के लोगों ने कहा- रेलवे लाइन के पटरी पर दोनों का शव पड़ा था

आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के पटरी पर दोनों का शव पड़ा था और दोनों के शरीर से शर अलग पड़ा हुआ था। वहीं स्टेशन पर एक बैग और लड़की का चपल पड़ा हुआ था। जबकि लड़के का चप्पल उसके शव के पास पड़ा हुआ था। लोग आशंका जता रहे है कि दोनों ने रेलवे लाइन पर सो गए थे। इसी वजह से उनकी सर कटने से मौत हो गई है।

यह भी देखें :

लड़की की हुई पहचान

आपको बता दें कि लड़की के पास से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ है। लड़की की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खेल गांव के ढोरा दास की 21 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी के रूप में हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि लड़के की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने के बजाय दोनों सीमा विवाद सुलझाने में लगा हुआ।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने खड़े किनारे ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, मौत…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...