नदी में एक लावारिस हालत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : मधेपुरा जिले में गुमटी नदी में बह रहे एक महिला की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। मधेपुरा सदर और भर्राही थाने की पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया। जयपालपत्ती रेलवे पुल से करीब करीब 100 मीटर दक्षिण पुलिस ने लाश को किनारे लगा कर बाहर निकाला। चेहरा पूरी तरह सड़ गल गया था। जिससे लाश की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के शरीर पर सलवार सूट था। पैर में सिल्वर कलर का पायल था।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस की मदद से लाश को बाहर निकाला गया

मधेपुरा सदर थाने के दारोगा इंद्रजीत तांती, संतोष कुमार एवं भर्राही थाने की पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लाश बेलहा घाट के तरफ नदी में बहकर आ रही थी। किसी ने सदर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक लाश बहकर रेलवे पुल से आगे निकल गई थी।

यह भी पढ़े : झाझा पुलिस ने 3 स्कॉर्पियो पर लदा विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

रमण कुमार की रिपोर्ट

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...