Hazaribagh: CSP में दिनदहाड़े 2 लाख 52 हजार रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी दामोडीह गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय ग्रामीण महिला खेलांति देवी, जो यहां सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाती हैं, रोज की तरह सुबह लगभग 10 बजे अपना केंद्र खोलकर पूजा-अर्चना कर रही थीं। अगरबत्ती और दीप जलाकर वह कामकाज की शुरुआत करने ही वाली थीं कि उसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर सेंटर पर पहुंचे।

Hazaribagh: CSP में दिनदहाड़े लूट

पहले दोनों युवकों ने लेन-देन से जुड़ी कुछ बातों में खेलांति देवी को उलझाया। जब वह उनकी बातों पर ध्यान दे रही थीं, तभी उनमें से एक युवक ने मौका पाकर कैश काउंटर से रखे गए पूरे 2 लाख 52 हजार रुपये निकाल लिए। जब तक खेलांति देवी कुछ समझ पातीं और शोर मचातीं, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

Hazaribagh: मामले की जांच में जुटी पुलिस

खेलांति देवी ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुका था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के इलाकों में छापेमारी भी कर रही है। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अन्य तकनीकी जांच में जुट गई है।

Hazaribagh: घटना से इलाके में दहशत

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गुस्सा है कि अपराधी अब दिनदहाड़े भी खुलेआम वारदात को अंजाम देकर भाग निकल रहे हैं। वहीं, गांव और आसपास के मोहल्लों में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img