Advertisment

14 सफाई टिपर वैन से एक साथ बैटरी की चोरी, कचरे का उठाव बन्द

कोडरमाः झुमरी तिलैया नगर परिषद में एक साथ 14 सफाई टिपर वैन की बैटरी चोरी होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है. बीती रात चोरों ने झुमरी तिलैया बाईपास रोड में पार्क की गई 14 टिपर वैनों से बैटरी की चोरी कर ली. इसके कारण पूरे शहर में कचरे का उठाव बन्द है.

आज सुबह-सुबह जब कचरा उठाव करने वाले कर्मियों ने परिसर में पहुंच टिपर वैन को स्टार्ट करने का प्रयास किया तो बैटरी गायब रहने की जानकारी मिली. एक-एक कर सभी गाड़ियों की जांच की गई, तब इस बात का खुलासा हुआ कि चोरों ने एक साथ सभी गाड़ियों से बैटरी की चोरी कर ली है.

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रितेश दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी तिलैया पुलिस को दे दी गई है और पुलिस  इस मामले में छानबीन में जुटी हुई है. जिस स्थान पर गाड़ियों को खड़ा किया जाता है, वह काफी सुरक्षित इलाका माना जाता है.

रिपोर्टः अमित

हीरो इलेक्ट्रिक ने चार्जिंग और बैटरी अदला-बदली के लिए जियो-बीपी से मिलाया हाथ

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...