नीरज तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

धनबाद : नीरज तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीन और अपराधियों की गिरफ्तारी अभी होना बांकी है।

हत्याकांड का अनुसंधान पटना, सिवान और जमुई तक हुई। धनबाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में तीन हथियार बरामद किये हैं, जिसमें दो देसी कट्टा और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल है। पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, गोली, एक स्कार्पियो को जब्त किया है। जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने भागने के लिए उपयोग किया था। जानकारी के अनुसार कुछ अन्य साक्ष्यों को साइबर लैब और फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।

धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामले में रौनक गुप्ता मुख्य सूत्रधार रहा है। रेकी करवाने हथियार उपलब्ध कराने का काम उसी ने किया है। घटना में गैंगेस्टर अमन सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। हत्या का मोटो पुरानी दुश्मनी, रौनक को अपनी हत्या करवाने का डर था, इसी वजह उसकी हत्या की गई। नीरज तिवारी और रौनक गुप्ता दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही कई और अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसका भी जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...