मेले में मनचलों व लहरिया कट वाहन चालकों पर प्रशासन की विशेष नजर, चलान भी काट रही है पुलिस

मेले में मनचलों व लहरिया कट वाहन चालकों पर प्रशासन की विशेष नजर, चलान भी काट रही है पुलिस

बक्सर : दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर बक्सर जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के द्वारा निगरानी की जारी है। खासकर, मनचलो और लहरिया कट वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई है और कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने दावा किया है कि मां भवानी के भक्तों को पूजा के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

Goal 7 22Scope News

बक्सर सहित पूरे जिले में बड़े पैमाने पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है

आपको बता दें कि बक्सर सहित पूरे जिले में बड़े पैमाने पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है। खासकर, बक्सर शहर में दुर्गापूजा का भव्य आयोजन होता है। जिसमें सिर्फ जिले के लोग ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। पुलिस मुस्तैदी से शहर की निगरानी कर रही है और शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि वो आराम से मेले का आनंद लें। बक्सर पुलिस माता के भक्तों की सेवा में तत्पर है।

यह भी पढ़े : महानवमी पर सिद्धिदात्री मां की पूजा और कन्या पूजन

धीरज कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...