भाजपा कार्यालय के बाहर वेतन की मांग कर रहे वार्ड सचिवों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

पटना : पटना में वेतन की मांग को लेकर वार्ड सचिवों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया. वे लोग भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. वे लोग उचित मानदेय और बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग को लेकर, पिछले कई दिनों से वार्ड सचिव पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे थे. मांग पूरा होते नहीं देख सोमवार को वार्ड सचिव राजधानी पटना स्थित, भाजपा कार्यालय पहुंच गए. हजारों की संख्या में पहुंचे वार्ड सचिवों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया. लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं.

ward123 22Scope News

22 स्कोप के पत्रकार रॉबिन घायल

वार्ड सचिवों ने पटना भाजपा कार्यालय के घेराव के दौरान उग्र प्रदर्शन किया. जमकर पत्थरबाजी भी की. जिसमें न्यूज 22 संवाददाता रॉबिन के सिर पर भी एक बड़ा पत्थर आकर लगा. लेकिन वे बाल-बाल बच गए. उन्होंने हेलमेट पहन रखा था जिससे उन्हें चोट नहीं लगी. लेकिन उनका हेलमेट चकनाचूर हो गया.

ward 22Scope News

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, हमलोग यहीं डटे रहेंगे. वहीं स्थिति को देखते हुए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस दौरान उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की गई तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थर बरसा दिए. पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. हालात बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दी.

पटना में सुबह से प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बीजेपी दफ्तर के सामने से हटने के लिए कह रहा था. उनसे कहा जा रहा था कि गरदली बाग जाएं, यहां प्रदर्शन न करें. लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से जाने का नाम नहीं ले रहे थे. देखते ही देखते मामला काबू से बाहर हो गया.

ward12 22Scope News

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह 13 दिन से गरदली बाग में थे, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही थी. इसलिए आज यहां पर अपनी मांगें मनवाने के लिए आए हैं.
वार्ड सचिवों के प्रदर्शन के दौरान यहां भारी हिंसा हुई है. पहले प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थर बरसाए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी. जब मामला काबू में नहीं हुआ तो पुलिस ने वाटर कैनन का सहारा लिया.

स्थाई और अपनी मांगों को लेकर वार्ड सचिवों ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया. उसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में जमकर झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों के उग्र को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे. उसके बाद यह प्रदर्शनकारी बैकफुट पर आए.

रिपोर्ट : शक्ति/रॉबिन

कुशवाहा ने उठाया विशेष राज्य का मुद्दा, भाजपा अध्यक्ष दिया दो टूक जवाब

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...