थाने से 200 मीटर दूर दुकान में हुई चोरी, पुलिस बेखबर

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर अपराधियों ने चुनौती दी है. बागबेड़ा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मामला बागबेड़ा थाना अंतर्गत डी.बी.रोड चौक का है. जहां सीएस इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरों ने डेढ़ लाख के मोबाइल और नकद की चोरी की है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग दुकान में जुटे और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी.

यह घटना तब घटी जब हर रोज की तरह सीएस इलेक्ट्रॉनिक के दुकानदार रात के समय दुकान बंद कर घर चले गये थे. जब वे सुबह आए तो उन्होंने पाया कि दुकान का ताला लगा हुआ है. लेकिन दुकान के अंदर पर जाने पर पता चलता है कि पीछे से अस्बेस्टर सीट तोड़कर चोर दुकान के अंदर  आए थे और दुकान से डेढ़ लाख रूपए के स्मार्टफोन और गल्ले में रखे 10 से 15 हजार रूपए नकद की चोरी हुई है. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पड़ताल शुरू किया. थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना ने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. जहां स्थानीय दुकानदार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है.

c2 22Scope News

रिपोर्ट- लाला जबीं

पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन प्रहार”अभियान

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...