Advertisment

विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में चूक, पहले जांच स्केनर में नहीं पकड़ सके पुलिस के जवान

गया : विश्व विख्यात विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में शराब की तीन बोतलों के साथ एक वियतनामी पर्यटक पकड़ा गया है। खास बात यह है कि पहले स्कैनर के पास से विदेशी पर्यटक निकल गया था लेकिन दूसरे स्कैनर के पास गहन जांच में वह पकड़ा गया।शराब की बोतल पूजा सामग्री से भरे एक बड़े से कार्टन में छिपाई गई थी। बोधगया थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। के स दर्ज किया जा रहा है।

शुक्रवार 27 अक्टूबर की रात में लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास वियतनाम का पर्यटक Truong huy trung पूजा सामग्री से भरे कार्टन के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहा था। गौरतलब है कि महाबोधि मंदिर में बौद्ध के दर्शन से पहले दो जगह पर सुरक्षा कर्मियों और बीटीएमसी के कर्मचारियों को द्वारा जांच की जाती हैं। पहले स्थान पर लगे स्कैनर में पूजा सामग्री की कार्टून जांच की गई जिसमें शराब बरामद नही हुआ और स्कैनर मशीन में कार्टून नहीं घुस सका तो पुलिस के जवानों ने कार्टून को ऊपरी तौर पर खोलकर जांच पड़ताल करने के बाद जाने दिया।

जब महाबोधि मंदिर के दूसरे स्कैनर मशीन के पास उसकी जांच की गई तो शराब की तीन बोतल उस कार्टून में से बरामद की गई है। शराब बरामद करने के बाद स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बोधगया पुलिस विदेशी पर्यटक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। थाने में पूछताछ के बाद अब एफआईआर दर्ज की जा रही है।

गौरतलब है कि वियतनाम से आए लोगों की इन दिनों महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा चल रही है। विशेष पूजा का आर्गेनाइजर शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया आरोपी ही है। क्योंकि बीटीएमसी के द्वारा इस व्यक्ति को पास निर्गत किया गया है। बोधगया थान के बाहर में वियतनाम के दर्जनों विदेशी हिरासत में रहे विदेशी Truong huy trung को छुड़वाने के लिए पहुंच गए और थाने के बाहर में जमे हुए हैं। थानाध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि शराब के मामले में जेल जाना तय है। कार्रवाई की जा रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद मनीष...

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में धार्मिक और भक्तिमय माहौल...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: मांडर में कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय...

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...