Advertisment

नहर में फेंकी हुई एटीएम मशीन पुलिस ने किया बरामद

औरंगाबाद : दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआवां गाँव के पास नहर में फेंकी हुई एक एटीएम मशीन को पुलिस ने बरामद किया है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह एटीएम वही है जिसे फुलवारीशरीफ के इशोपुर से चोरों ने काटकर उखाड़ लिया था और फरार हो गए थे. जमुआवां के ग्रामीणों ने पानी भरे नहर में बक्सानुमा कोई चीज़ पड़ा देखा जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उस एटीएम को नहर से बाहर निकाला और उसे लेकर थाने ले गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि फुलवारीशरीफ थाने को इसकी सुचना दे दी गयी है और मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...