राइस मिल के पास से पुलिस ने युवक का शव किया बरामद, 18 फरवरी को होनी थी शादी

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह पेट्रोल पंप के समीप स्थित राइस मिल के पास से पुलिस ने युवक का शव को बरामद किया है। प्रथम दृष्टया युवक की पीट-पीटकर हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक युवक की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी बृजा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है।

सुमन की शादी 18 फरवरी को सिंदुरिया गांव निवासी दुलारे सिंह की पुत्री से होनी थी – मृतक के भाई

वहीं मृतक के भाई ने कहा कि सुमन कुमार की शादी 18 फरवरी को सिंदुरिया गांव निवासी दुलारे सिंह की पुत्री से होनी थी। लेकिन मौत के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Aurangabad Hatya 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कामाख्या एक्सप्रेस में भीषण चोरी, एसी-2 कोच तक पहुंचे चोर, यात्रियों में दहशत

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...