मुजफ्फरपुर रेप कांड में पुलिस ने की बुलडोजर कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी के घर और प्रतिष्ठान को ढहाया

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बीते दिनों बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में अब पुलिस एक्शन में दिखने लगी है। गुरुवार को मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना की पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद एक आरोपी मुकेश राय के घर कुर्की के लिए बुलडोजर के साथ पहुंची। पुलिस के द्वारा आरोपी के घर पर कार्रवाई के साथ ही उसके पार्टनरशिप में चल रहे एक ढाबा पर भी फ़ूड सेफ्टी और NHAI की तरफ से कार्रवाई की गई और FIR दर्ज किया गया है। उसके ढाबा को एनएच की तरफ से करीब दस फीट तक बुलडोजर से तोडा गया है।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी के दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

इस दौरान पुलिस उसके घर पर भी तोड़फोड़ और सामान जब्ती में जुटी हुई है। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। बता दें कि बीते दिनों कुढनी थाना क्षेत्र में एक दबंग प्रवृति के व्यक्ति ने एक बच्ची को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है वहीँ पुलिस ने पीडिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कार्रवाई कर रही है। इस मामले में तुर्की थाना के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है।

Goal 6 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  दिन में खुलेआम होती है शराब की तस्करी, दो बाइक की टक्कर में सड़क पर…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...