अपहरण की सूचना पर लकड़ाकोल पहुंचे पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने अपराधी समझ पीटा, फायरिंग में 4 जवान घायल

भागलपुर : भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में शुक्रवार रात अपहरण की सूचना पर छापेमारी के लिए कहलगांव थाने से पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। सिविल ड्रेस और निजी वाहन से पहुंचे सब इंस्पेक्टर दुबे देवगुरु सहित चार पुलिसकर्मियों पर पहले फायरिंग की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पथराव कर दिया। भागने के क्रम में सब इंस्पेक्टर देवगुरु ग्रामीणों के कब्जे में आ गए, जिनकी जमकर पिटाई की गई, उनके सिर में गंभीर चोट लगी है और हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Goal 7 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही दूसरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही दूसरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसमें कहलगांव थाने के सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न कुमार, एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार और डीएसपी कल्याण आनंद शामिल थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने इन पर भी हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए अपने जूते-चप्पल तक छोड़कर भागना पड़ा।

घायल अफसरों और जवानों को इलाज के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सब इंस्पेक्टर देवगुरु को आईसीयू में रखा गया है। वही, कुछ पुलिसकर्मी को शनिवार को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

हाईवा चोरी का पुराना मामला बना विवाद का कारण

घटना के पीछे चार साल पुराना एक हाईवा चोरी का मामला बताया जा रहा है। पीड़ित राजेश यादव लकड़ाकोल गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह वे वैष्णो देवी से लौटे और नवगछिया स्टेशन से सबौर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सन्हौला निवासी विजय भगत दिखे, जिस पर हाईवा चोरी का आरोप था। राजेश ने विजय को पकड़ लिया और गांव लाकर पंचायत की। विजय ने पैसे लौटाने की बात कही, लेकिन इसी बीच विजय ने अपने परिजनों को कॉल कर दिया और खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना के आधार पर कहलगांव थाने की टीम निजी वाहन और सिविल ड्रेस में वहां पहुंची। गांव के मुहाने पर राजेश को देख पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के एक जवान द्वारा फायरिंग किए जाने से राजेश ने भी पत्थर फेंक दिया। शोर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम को अपराधी समझ सभी की पिटाई कर दी।

यह भी देखें :

ग्रामीणों की नजर में अपराधी लगे पुलिसवाले, 18 राउंड फायरिंग, DSP के सामने भी हुआ हमला

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जब गांव में घुसी तो वे सिविल ड्रेस में थे और गाड़ी भी निजी थी। अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे उन्हें शक हुआ कि अपराधियों ने हमला किया है। इसी भ्रम में ग्रामीणों ने घेर कर हमला कर दिया। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में करीब नौ राउंड फायरिंग की, लेकिन भीड़ के सामने सब बेअसर रहा। जब वर्दी में दूसरी टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर हालात काबू में आए।

घायलों में सब इंस्पेक्टर देवगुरु के अलावा सुशील कुमार को दाहिने बांह में चोट आई है जबकि अन्य दो पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। भागलपुर से सीनियर एसपी हृदय कांत ने जानकारी दी।

Bhagalpur Marpeet 1 22Scope News

यह भी पढ़े : हथियारबंद अपराधियों ने की तोबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी से लूटपाट की कोशिश

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...