Advertisement
Advertisement

NEET Paper Leak मामले में राजनीति हुई तेज, RJD के फोटो पर भाजपा का पलटवार

पटना: कथित नीट पेपर लीक मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नीट परीक्षा पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी का एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूछा है कि पेपर लीक के सरगना का संबंध एनडीए नेताओं से क्यों? इस पर अब भाजपा ने पलटवार किया और भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि पहले राजद को यह बताना चाहिए कि जो ऑरिजिनल किंगपिन है सिकंदर यादवेंदु, तेजस्वी ने उन्हें पांच पांच पोस्टिंग क्यों दी थी, उस वक्त उस पर विभागीय जांच की बात हो रही थी।

उन्हें यह पहले बताना चाहिए कि तेजस्वी यादव के साथ साया की तरह रहने वाला प्रीतम यादव ने सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा क्यों बुक करवाया वह भी उन लोगों के लिए जिसने इतना बड़ा गड़बड़ी किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक पब्लिक फिगर हैं और आज के डिजिटल युग में किसी के साथ फोटो खिंचवाने में एक सेकंड का समय लगता है। अगर जांच करवाना है तो हमलोग जांच प्रक्रिया के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

तेजस्वी को जवाब देना होगा कि सारा मलाईदार पोस्ट सिकंदर यादवेंदु को ही क्यों दिया जबकि पटना में और भी लोग हैं। ये लोग एक फोटो की बात कर रहे हैं, अगर हम दिखाने लगे तो बिहार में कितने मर्डरर, किडनैपर के साथ तेजस्वी यादव और उनके माता पिता की फोटो सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- नवादा में CBI Team पर हमला मामले में भाजपा ने तेजस्वी पर….

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

NEET Paper Leak NEET Paper Leak NEET Paper Leak NEET Paper Leak

NEET Paper Leak

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...