डिजीटल डेस्क : Politics – सुभासपा यूपी में जनाधार बढ़ाने को सदस्यता अभियान में जुटी, गाजियाबाद में कर प्रशिक्षण शिविर। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाले एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा ने प्रदेश में संगठन विस्तार का काम शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में 15 सितंबर को गाजियाबाद में एक अहम बैठक हो रही है। उसके लिए वाराणसी समेत पूर्वी यूपी के तमाम जिलों से पदाधिकारी गाजियाबाद को रवाना हो चुके हैं।
शनिवार को वाराणसी से प्रदेश महामंत्री विनोद सिंह टीटी की अगुवाई में सुभासपा का एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद को रवाना हुआ।
हर जिले में सुभासपा के 15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। साथ ही नए सिरे से राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था। जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। पार्टी की तरफ से नए सदस्यों की जांच भी जा रही है।
सदस्यता अभियान के साथ पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य भी कार्यकर्ताओं को दिया है। पार्टी ने हर जिले में कम से कम 15-15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर शुरू किए गए सदस्यता अभियान की जिलावार बैठक करके समीक्षा की जा रही है। पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा से सक्रिय सदस्य बनाए जाएं।
जमीनी मजबूती को हर वर्ग के लोगों को लोगों को जोड़ रही सुभासपा
पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार का काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने हर जिले में कम से कम 15-15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर शुरू किए गए सदस्यता अभियान की जिलावार बैठक करके समीक्षा की जा रही है।
पार्टी का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा से सक्रिय सदस्य बनाए जाएं। 100 सामान्य सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने का मौका दिया जा रहा है। पार्टी का प्रयास है कि 15 सितंबर से पहले सदस्यता अभियान का कम से कम 50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जाए।
पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुन राजभर ने बताया कि 15 सितंबर को गाजियाबाद में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रखा गया है। इसमें अभियान की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है।



















