8 माह बाद बिरसा जेल से बाहर निकलीं पूजा सिंघल

रांची : 8 माह बाद- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से बाहर निकल गयी हैं. वो करीब आठ महीने बाद बाहर निकली हैं. बताया जाता है उनको लेने के लिए उनके पति अभिषेक झा पहुंचे थे, जिसके बाद वो जेल से बाहर निकल गईं. इससे पहले मंगलवार को ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल को रिहा करने का आदेश जारी किया था. कोर्ट का आदेश जेल पहुंचा और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनको जेल से रिहा कर दिया गया.

8 माह बाद: झारखंड से बाहर रहेंगी पूजा सिंघल

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार झारखंड से फिलहाल बाहर रहेंगी. मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल गुरुवार को रांची से बाहर जाएंगी.

ias puja singhal1 22Scope News

बेटी की इलाज के लिए रांची से बाहर जाएंगी पूजा सिंघल

सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को एक माह की अंतरिम जमानत दी है. अदालत ने यह शर्त लगाई है कि वह अपनी बेटी की इलाज के लिए उसके साथ रह सकती हैं. लेकिन वो रांची नहीं आएंगी, जब तक की उनके मामले में कोर्ट में सुनवाई ना हो.

8 माह बाद: ईडी ने 5 मई 2022 को पूजा सिंघल के ठिकाने पर की थी छापेमारी

खूंटी में डीसी रहने के दौरान पूजा सिंघल पर मनरेगा योजना में घोटाले करने का आरोप है. इस मामले की जांच ईडी के द्वारा की जा रही है. जांच के दौरान ईडी ने 5 मई 2022 को पूजा सिंघल के ठिकाने पर छापेमारी की थी. पूजा सिंघल के सहयोगी सीए सुमन कुमार के पास से कुल 19 करोड़ बरामद हुए थे. इसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल से पूछताछ की और बाद में उन्हें 11 मई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...