प्रशांत ने भरी चुनावी हुंकार, 30 दिनों में 50 रैलियों में शामिल होंगे ‘PK’

पटना : जन सुराज पार्टी (Jan Suraj) के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर हुंकार भर दी है। प्रशांत उद्घोष यात्रा से बिहार में बदलाव की पटकथा लिखेंगे। 30 दिनों में 50 रैलियों में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मैदान में पूरी तरह से उतर चुकी है। सभी पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है। प्रशांत 20 मई से वह बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करते हुए नजर आएंगे। चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने पिछले साल दो अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन किया था जो बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

Goal 4 22Scope News

‘PK उद्घोष यात्रा’ के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में अगले एक महीने तक 50 जन सभाओं को संबोधित करेंगे – प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन

जन सुराज पार्टी की ओर से बुधवार को प्रशांत किशोर के आगामी बिहार चुनाव को लेकर प्रचार की रणनीति साझा की गई। पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने कहा कि ‘पीके उद्घोष यात्रा’ के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में अगले एक महीने तक 50 जन सभाओं को संबोधित करेंगे। एक मई तक 16 विधानसभा में रैलियों का कार्यक्रम तय हो गया है। इसकी शुरुआत भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रशांत किशोर 20 मई से बिहार बदलाव यात्रा निकालेंगे। इस दौरान गांव-गांव जाकर बिहार में परिवर्तन की चाहत रखने वाले लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

यह भी देखें :

PK की आगामी रैलियां यहां से होंगी

23 अप्रैल को भागलपुर जिले के पीरपैंती और सुल्तानगंज

24 अप्रैल को धोरैया (बांका) और जमालपुर (मुंगेर)

25 अप्रैल को सिकंदरा (जमुई) और हुसआ (नवादा)

27 अप्रैल को हरनौत (नालंदा) और शेरघाटी (गया)

28 अप्रैल को ओबरा (औरंगाबाद) और अरवल

29 अप्रैल को टिकारी (गया) और गोविंदपुर (नवादा)

30 अप्रैल को जमुई और बेल्हर (बांका)

1 मई को गोपालपुर (भागलपुर) और तारापुर (मुंगेर)

यह भी पढ़े : Patna में आज महागठबंधन की महाजुटान, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल…

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...