अज्ञात युवकों ने प्रशांत को पीट-पीट व चाकू घोप कर की हत्या

नवादा : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां युवक को चाकू से मार निर्मम हत्या कर दी गई है। नवादा शहर के गोनावां स्थित मजार के समीप यह घटना हुई है। मृतक की पहचान बबलू सिंह के पुत्र प्रशांत राज उर्फ विपुल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

SDPO-1 सदर अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी, अभी तक हत्या का नहीं चल पाया है पता

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ-1 सदर अस्पताल पहुंचकर जरूरी जानकारी इकट्ठा की। हत्या किसने की और इसके पीछे क्या कारण है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ घर जा रहा था। सभी अपने अपने घर जा ही रहे थे। इतने में ही गोनावां मजार के समीप युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। मुहल्ले में लोगों ने हो-हल्ला की आवाज भी सुनी मगर अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध विभाग की टीम ने हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...