Advertisement
Advertisement

प्रशांत से राज्यपाल ने की अनशन खत्म करने की अपील

पटना : बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का अनशन खत्म कराने की बड़ी पहल की है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) छात्रों की मांग को लेकर जनसुराज के प्रतिनिधिनमंडल ने शनिवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बीपीएससी छात्रों की मांगों को लेकर दो जनवरी से लगातार आमरण अनशन पर हैं। इस दौरान छह जनवरी को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया और शाम तक अदालत ने उन्हें जमानत भी दे दी गई।

सात जनवरी की सुबह किशोर की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इस कड़ी में शनिवार को जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में भारती, किशोर कुमार, सरवर अली, सीताराम यादव, ललन यादव, एनपी मंडल और अरविंद सिंह शामिल थे।

यह भी देखें :

प्रशांत से राज्यपाल ने की अनशन तोड़ने की अपील

राज्यपाल से मुलाकात के बाद भारती ने बताया कि हमने छात्रों के आंदोलन से संबंधित सारी बातों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना और हमारे ज्ञापन को शुरू से अंत तक अच्छे से पढ़ा। राज्यपाल ने हमसे सबसे पहला सवाल किया कि किशोर की तबीयत कैसी है। हमने उन्हें बताया कि वह आइसीयू में थे और अभी उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। लेकिन अभी भी उनका अनशन जारी है। यह सुनने के बाद राज्यपाल ने अपील की, किशोर अपना अनशन तोड़ दें।

यह भी पढ़े : रविशंकर के घर पहुंचे राज्यपाल, कहा- उनका स्वागत-अभिनंदन कर मन बहुत हुआ अभिभूत

Commercial Advertisment

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...

Bihar DM Promotion 2026: बिहार के 9 जिलों के DM को...

Bihar DM Promotion 2026, पटना: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति दी गई है। राज्य के नौ जिलों के जिलाधिकारियों (DM)...