Advertisment

गया में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी, नेताओं ने तेजस्वी पर लगाये गंभीर आरोप

लालू और तेजस्वी पर एनडीए नेताओं ने लगाए सैलरी घोटाले से लेकर शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप

गया: गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 1 फरवरी को होने वाले NDA कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनज़र मंगलवार को एनडीए के प्रवक्ताओं ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जदयू के एमएलसी नीरज सिंह ने एनडीए के पांच घटक दलों की एकजुटता को 2025 के विधानसभा चुनाव तक अटूट बताया। उन्होंने विपक्षी राजद और उसके नेताओं लालू यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एमएलसी नीरज सिंह ने कहा कि राजद की बैठकें जहां किसी बंद कमरे में होती हैं, वहीं एनडीए अपनी कार्यकारिणी बैठकें खुले मैदान में आयोजित करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव को राजनीतिक रूप से अपंग बना दिया है। नीरज ने लालू यादव के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अपने बेटे के लिए समर्थन मांगने को तैयार हैं। इसके विपरीत, तेजस्वी ने यह घोषणा कर दी कि विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन ठोक-बजाकर किया जाएगा। नीरज का कहना था कि लालू अब सिर्फ नाममात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह गए हैं और उन्हें इस पद से हटा दिया जाना चाहिए।

सैलरी घोटाले और शराब माफिया से संबंधों का आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान नीरज सिंह ने तेजस्वी यादव पर सैलरी घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपना वेतन 11,000 रुपये ही दिखाते हैं, जबकि विधायकों और एमएलसी को इससे अधिक वेतन मिलता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजद ने हाल ही में हुए चुनावों के दौरान बंगाल की शराब कंपनियों से 46 करोड़ 34 लाख रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर वसूले, जबकि बिहार में शराबबंदी लागू है।

लालू के कार्यकाल पर हमला

एनडीए ने इस अवसर पर एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें लालू यादव के शासनकाल में बिहार में हुए नरसंहारों का जिक्र किया गया। नीरज ने कहा, लालू का दौर केवल अराजकता और अपराध का दौर था। एनडीए ने बिहार को उस अंधकार से बाहर निकाला है।

तेजस्वी की चुप्पी पर सवाल

नीरज सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव इन आरोपों पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि एनडीए 2025 में राजद को पूरी तरह हाशिए पर धकेल देगा।

प्रेस वार्ता में एनडीए के अन्य प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, श्याम सुंदर शरण, द्वारिका प्रसाद, अभिराम शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद थे। सभी ने एनडीए की एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए की रणनीति पर विश्वास जताया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बेगूसराय में Homeguard जवानों ने बजाई थाली, शहर में घूम कर…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA NDA

NDA

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...