पटना : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर आने वाली हैं। राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रही हैं। राजभवन में राष्ट्रपति के ठहरने की व्यवस्था की गई है। बापू सभागार में चतुर्थ कृषि रोड मैप का लोकार्पण करेंगी। मोतिहारी-गया केंद्रीय विश्व विद्यालय के साथ पटना एम्स के दीक्षांत समारोह शामिल होंगी। साथ ही राष्ट्रपति तख्त श्री हरिमंदिरजी साहिब में मत्था टेकेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट

















