राज्य के हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में बनेगा “प्रधानाचार्य कैडर”, नियुक्ति के लिए होगी 500 अंकों की परीक्षा

रांची: राज्य के हाईस्कूल और प्लस टू विद्यालयों में अब शिक्षक के साथ-साथ प्रधानाचार्य का भी अलग कैडर होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई नियमावली के अनुसार, कक्षा 9वीं से 12वीं तक संचालित स्कूलों के लिए एक प्रधानाचार्य नियुक्त किया जाएगा।

अब तक केवल हाइस्कूल के लिए प्रधानाध्यापक की नियुक्ति होती थी, लेकिन अपग्रेड स्कूलों में स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं थे। इस नई व्यवस्था से प्रशासनिक और शैक्षणिक दोनों स्तर पर कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी।

ऐसे शिक्षक होंगे पात्र
प्रधानाचार्य बनने के लिए न्यूनतम आठ वर्षों का शैक्षणिक अनुभव आवश्यक होगा। वहीं, कक्षा 9वीं व 10वीं के लिए नियुक्त शिक्षकों को कम-से-कम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

500 अंकों की होगी नियुक्ति परीक्षा
नियुक्ति परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी, जिसमें दो पेपर शामिल होंगे:

दोनों पेपर तीन घंटे की अवधि के होंगे। मेरिट लिस्ट कुल अंकों के आधार पर बनेगी और सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को 45% अंक लाना अनिवार्य होगा।

राज्य स्तर पर होगा प्रधानाचार्य का कैडर
प्रधानाचार्य पद का कैडर राज्य स्तरीय होगा। नियुक्ति प्रक्रिया की जिम्मेदारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की होगी। चयन के बाद नियुक्ति पत्र माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी किए जाएंगे। एक से अधिक अभ्यर्थियों को समान अंक मिलने पर उम्र के आधार पर वरीयता दी जाएगी।

सीधी भर्ती और प्रोन्नति दोनों विकल्प
स्कूलों में 50% पदों पर सीधी नियुक्ति होगी जबकि शेष 50% पदों पर योग्य शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाएगी। सीधी नियुक्ति के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड में कार्यरत शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्र की गणना विज्ञापन वर्ष की 1 अगस्त से की जाएगी।

इस पहल से राज्य के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है और नेतृत्व क्षमता वाले अनुभवी शिक्षकों को उचित प्रशासनिक भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।


Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...