बोकारो : बेरमो तेनुघाट उपकारा में बंद कैदी चुगली मियां उर्फ निजामुद्दीन अंसारी की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। 2017 से गोमिया थाना कांड संख्या 57/ 2001 के बंदी चुगली मियां उर्फ निजामुद्दीन अंसारी का उम्र63 वर्ष था। उस पर धारा 147,148,149,302 और आर्म्स एक्ट 17 सीएल लगा हुआ था। तेनुघाट उपकारा के जेलर अरुण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम 4 बजे तबियत बिगड़ जाने के कारण अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिये भेजा गया। डॉ शंभु कुमार ने बताया कि सीरियस कंडीशन में अस्पताल लाया गया अस्पताल आने के बाद मृत्यु हो गया।
रिपोर्ट : मनोज कुमार


















