Thursday, July 10, 2025

Related Posts

रांची और धनबाद में 21 को आ सकती हैं प्रियंका गांधी

रांची: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रांची और धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए रोड शो कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इससे संबंधित एक प्रस्ताव केंद्रीय प्रियंका गांधी वाड्रा संगठन को भेजा है।

दोनों जगहों पर पहली बार चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशियों के लिए प्रियंका के रोड शो कराने का आग्रह किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी की ओर से आग्रह किया गया है और हमें उम्मीद है कि प्रियंका गांधी के रोड शो की अनुमति झारखंड प्रदेश को मिल जाएगा। इस बीच रायबरेली का चुनाव भी हो चुका होगा। प्रियंका अभी रायबरेली में व्यस्त हैं।