पहली बार मोतिहारी में ‘हर घर अधिकार रैली’ करेंगी प्रियंका, सांसद ने तैयारियों लिया जायजा

मोतिहारी : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार मोतिहारी के दौरे पर आ रही हैं। वह मोतिहारी में ‘हर घर अधिकार रैली’ करने वाली हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज तैयारियों का जायजा लिया। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी का बिहार के मोतिहारी से पहली बार रैली निकालने जा रही है।

DIARCH Group 22Scope News

हर घर अधिकार रैली के माध्यम से महागठबांधन अपने चुनाव का शंखनाद कर देगा – अखिलेश सिंह

इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस रैली के माध्यम से महागठबांधन अपने चुनाव का शंखनाद कर देगा। सीट बंटवारे के मामले पर अखिलेश सिंह ने कहा कि सब कुछ क्लियर हो गया है। बस समय आने पर सब बता दिया जाएगा। लालू परिवार में घमासान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हम लालू यादव के परिवार को नजदीक से जानते हैं। लालू यादव एक बार डांट देंगे तो सब शांत हो जाएगा। कोई लालू परिवार से अलग नहीं है।

यह भी पढ़े : पूर्वी चंपारण दौरे पर जाएंगे नीतीश कुमार, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...