पूर्व CM भोला पासवान की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

पटना: पूर्व CM स्व भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में पटना महानगर जिला युवा कांग्रेस के ओर से जयंती समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुर्णियां जिला के बैरगाछी ग्राम में एक साधारण परिवार में जन्मे अपने जीवन को सदैव नियंत्रित कर चलने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी सत्य निष्ठा, सादगी और त्याग के उच्च आदर्शों के प्रतिमूर्ति थे।

उनका संसदीय जीवन अत्यंत ही गौरवपूर्ण रहा जो आज भी प्रासंगिक हैं। भोला बाबू शून्य से शिखर तक पहुंचे बिहार के तीन तीन बार मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे लेकिन सादगी की ऐसी मिसाल शायद ही कोई पेश कर पाया। गरीबी को अपनाने से कभी भी परहेज नहीं किया और ईमानदारी की ऐसी इबारत लिख दी जो आज भी कायम है। पर उनमें तनिक भी नीजी स्वार्थ की बू तक नहीं आयी। वे सदैव बिहार के हर वर्ग के लोगों के लिए सोचते और काम करते थे। उनके जीवन की कृति आज के राजनीतिज्ञों और हमसब के लिए अनुकरणीय है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोटिया ने कहा कि स्व भोला पासवान शास्त्री जी के बताये मार्गो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का आयोजन पटना महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान ने किया एवं अतिथियों को पुष्पगुच्छ एव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, एआईसीसी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोटिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील कुमार पासी एवं शाहनवाज आलम, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पांडे, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, बंटी चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, शिव प्रकाश गरीब दास, विनय वर्मा

राहुल पासवान, शरवत जहांफातिमा, अंबुज किशोर झा, उमेश कुमार राम, राज किशोर सिंह, सौरभ सिन्हा, अश्विनी कुमार, आशुतोष शर्मा, राजेश मिश्रा, मनोज मेहता, अशोक गगन, पंकज यादव, मनीष सिन्हा, अब्दुल बाकी सज्जन, परवेज अहमद, राजनंदन कुमार, निधि पांडे,राहुल मिश्रा,रोहित पासवान, गौरी पासवान, किरण कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Law and Order पर CM की समीक्षा बैठक को कांग्रेस ने बताया हास्यास्पद, कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

CM CM CM CM CM CM

CM

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...