पूर्णिया के छात्र शिवांकर बोर्ड परीक्षा में आए अव्वल

पूर्णिया : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जिसमें पूर्णिया के छात्र शिवांकर कुमार ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिवांकर के पिता संजय विश्वास एक निजी स्कूलों में शिक्षक का काम करते हैं। शिव शंकर ने बताया कि उन्हें भरोसा नहीं था कि वह बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे सूबे में प्रथम आएंगे। लेकिन इतना जरूर था कि कुछ अच्छा रिजल्ट आएगा।

शिवांकर कुमार ने कहा कि वह एनडीए में जाना चाहता है। शिवांकर के पिता ने बताया कि मेरा बेटा पढ़ने में मेघावी है दिन-रात मेहनत करता था और उसे उम्मीद थी कि अच्छा करेगा। शिवांकर के शिक्षक ने बताया कि वह हमेशा विद्यालय सहित अन्य परीक्षाओं में प्रथम आता था और कुछ अच्छा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता था। शिवांकर की बहन ने कहा कि सफलता पर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे सूबे के लोग गौरवान्वित है और दूर-दूर से उन्हें शुभकामना के फोन आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : Matric Result 2024 – रिजल्ट घोषित, जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...