बांध निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, ऊंचाई व चौड़ाई कम, कैसे मिलेगी सुरक्षा

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ पंचायत के धुमनी टोला में बाढ़ सुरक्षा के लिए कराए गए बांध की मरम्मत और मिट्टी भराई का कार्य अब सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा है कि बांध की न तो पर्याप्त ऊंचाई है और न ही चौड़ाई।

निर्माण में सुधार नहीं किया गया तो बरसात के दौरान यह बांध बाढ़ के पानी का दबाव नहीं झेल पाएगा – ग्रामीण हृदया सहनी

ग्रामीण हृदया सहनी समेत कई लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते निर्माण में सुधार नहीं किया गया तो बरसात के दौरान यह बांध बाढ़ के पानी का दबाव नहीं झेल पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका हर वर्ष बाढ़ की मार झेलता है और इस बार भी बारिश का बड़ा दौर अभी बाकी है। ऐसे में अधूरे और कमजोर निर्माण से लोगों की चिंता बढ़ गई है। एक ओर बांध बनने से राहत की उम्मीद जगी है।

Motihari Bandh 1 22Scope News

Motihari Bandh 2 22Scope News

गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी भी साफ दिखाई दे रही है

वहीं दूसरी ओर इसकी गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी भी साफ दिखाई दे रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह बांध बाढ़ के पानी को रोक पाएगा या फिर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर बरकरार रहेगी।

Motihari Bandh 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया पर बड़ा प्रहार, 2 हजार बोरी खाद जब्त, नकली DAP फैक्ट्री का भंडाफोड़

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...