राबड़ी देवी का आरोप ‘विकास हो रहा पर बीजेपी के पचत नएखे’

भाजपा सदन के अंदर तमाशा कर रही है: तेज प्रताप यादव

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नीतीश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी विधायकों के सदन के अंदर हंगामे की आलोचना की है.

साथ ही दोनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई भी दी है. राबड़ी देवी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना आने के सवाल का भी जवाब दिया.

केतना बढ़िया बिहार चल रहा है : राबड़ी देवी

बिहार विधान सभा बजट सत्र के तीसरे दिन विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों सदनों में बीजेपी विधायक और विधान पार्षदों द्वारा किए जा रहे हंगामें को लेकर

rabri devi 46 22Scope News

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सदन के बाहर पत्रकारों के पूछे सवाल पर कहा कि “केतना बढ़िया बिहार चल रहा है और विकास हो रहा है पर बीजेपी के पचत नएखे, कि कैसे सरकार चल रहा है, महागठबंधन के सरकार है.”

कब आएंगे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना?


वही राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उन्हे शुभकामनाएं और बधाई भी दी है. ये पूछे जाने पर कि आरजेडी सुप्रीमो पटना कब आएंगे?

इस सवाल के जवाब में राबड़ी देवी ने कहा कि कि अभी लालू प्रसाद यादव पटना नहीं आएंगे.

भाजपा सदन के अंदर तमाशा कर रही है

सदन के बाहर बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बीजेपी विधायकों द्वारा सदन में किए जा रहे

jjjjjkkkljkljkl 22Scope News

हंगामे को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन के अंदर जिस तरह का आचरण दिखा रहे हैं उसे राज्य और देश की जनता देख रही है कि

किस तरह से भाजपा ने सदन में गुंडई करते हुए तमाशा करने का काम किया है. हम लोग भी विपक्ष में थे, हमने कभी ऐसा काम नहीं किया.

उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है और हम लोग साथ हैं. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई दी.

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...