जमशेदपुर : सरहुल में शामिल हुए रघुवर दास, बोले- कोरोना के बाद लोग उत्साह से मना रहे त्योहार- जमशेदपुर के
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत उरांव समिति एवं भुइंया समिति द्वारा
आयोजित सरहुल पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए.
जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने पूजा अर्चना की
और देशवासियों के लिए स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की.
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों से सरहुल पर्व मनाया नहीं जा सका. आज कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, तो देश -विदेश में आदिवासी समाज द्वारा सरहुल पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. हम जमशेदपुर से ही पूजा कर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते हैं. सरहुल में प्रकृति की पूजा होती है. बिना प्रकृति के देवी-देवता भी अधूरे हैं. प्रकृति को हम कैसे बचाएं, इसके लिए हमें वृक्ष लगाना जरूरी है.
पप्पू सरदार ने की पूजा
जमशेदपुर में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा आयोजित सरहुल पूजा ने जमशेदपुर अक्षेस के स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर पप्पू सरदार भी शामिल हुए. जहां उन्होंने सरना स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और सरना माता का आशीष लिया. पूजा समिति ने पप्पू सरदार का माला पहनाकर कार्यक्रम में स्वागत किया. जिसके बाद बाबा कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया. वहीं सरना स्थल पहुँचकर सभी ने विधिवत पूजा पाठ किया और माता सरना से जगत के मंगलकामना का आशीष मांगा. इस दौरान पप्पू सरदार ने कहा कि वे खुद को काफी खुशनसीब महसूस करते हैं, जो आज उन्हें सरहुल पूजा में शामिल होने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि जब एक समाज के लोग दूसरे समाज के लोगों के कार्यक्रम में शामिल होते हैं तभी जाकर वे उनके रीति रिवाज और परंपरा को समझ सकते हैं.
रिपोर्ट : लाला जब़ी
Highlights
















