गोड्डा में काफी देर तक फंसे रहे राहुल गांधी!, हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए नहीं मिली अनुमति

गोड्डा. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी प्रचार करने के लिए गोड्डा आए थे। इस दौरान उन्हें अपने हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी थी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गोड्डा में फंसे राहुल गांधी

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी सभा करने के लिए गोड्डा के महगामा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी ने अपने भाषण खत्म कर उड़ान भरने के लिए अपने हेलीकॉप्टर में सवार हुए। हालांकि इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि, झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लिए मतदान 13 नवंबर को हो चुका है। पहले चरण में 43 सीटों पर चुनाव हुआ है। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इस चरण में बाकी बचे सीटों पर मतदान होगा। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

पीएम मोदी पर राहुल का निशाना

वहीं अपने चुनावी भाषणों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं। इस ‘जल-जंगल-जमीन’ पर पहला हक आपका है। कांग्रेस आपका ये अधिकार किसी भी कीमत पर छिनने नहीं देगी। नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं। जो अरबपति कहते हैं, नरेंद्र मोदी वही करते हैं। मोदी जी ने गरीबों का पैसा छीनकर, अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया है। महाराष्ट्र में धारावी की 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन भी अडानी को सौंपी जा रही है। सच्चाई ये है कि महाराष्ट्र में हमारी सरकार को जमीन हथियाने के लिए ही गिराया गया है।

3 min 22Scope News

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...