राहुल ने CWC की बैठक में कहा- स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिंदु था सदाकत आश्रम 

पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आज यानी 24 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हो रही है। बिहार की राजधानी पटना में आजादी के 85 साल बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता इसमें शिकरत करने के लिए पटना आए हैं। सबसे पहले सभी नेता कांग्रेस दफ्तर के बाहर झंडोत्तोलन किया उसके बाद बैठक शुरू हुई।

Goal 7 22Scope News

दफ्तर कांग्रेस पार्टी के अनेकों महान नेताओं की कर्मस्थली रहा है, मैं आज उन्हें भी विशेष श्रद्धांजली अर्पित करता हूं – राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि Extended CWC के सभी सदस्यगण आज की इस बैठक में शामिल हो रहे हैं आप सभी का स्वागत है। सदाकत आश्रम स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिंदु था। 1921 में स्थापित कांग्रेस का यह ऐतिहासिक दफ्तर कांग्रेस पार्टी के अनेकों महान नेताओं की कर्मस्थली रहा है। मैं आज उन्हें भी विशेष श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। पटना में हो रही सीडब्ल्यूसी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जबकि, अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है।

 

राहुल ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी मुसीबतें मोदी व उनकी सरकार की नाकामी और कूटनीतिक विफलता का नतीजा है

राहुल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी मुसीबतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नाकामी और कूटनीतिक विफलता का नतीजा है। प्रधानमंत्री जिनको मेरे दोस्त बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को अनेकों संकट में डाल रहे हैं। आज जब हमारे वोटर लिस्ट से आधिकारिक रूप से छेड़छाड़ किया जा रहा है तो आवश्यक है कि हम लोकतंत्र की जननी बिहार में अपनी Extended CWC की मीटिंग आयोजित करके इस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने के अपनी प्रतिज्ञा को पुनः दोहराएं।

ठीक 85 साल पहले रामगढ़ एआईसीसी सेशन में पहली बार संविधान सभा का प्रस्ताव आया था। महात्मा गांधी, पंडित नेहरु, सरदार पटेल, डॉ. अंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों ने मिलकर देश के नागरिकों ‘एक व्यक्ति – एक वोट’ का अधिकार दिया।

लोकतंत्र का आधार है- निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव – विपक्ष के नेता

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का आधार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव है। परंतु आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही भयंकर सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न राज्यों में खुलासे हुए हैं, ईसी उन सवालों के जवाब देने के बजाय हम से AFFIDAVIT मांग रहा हैं। बिहार की ही तर्ज पर अब देश भर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है। वोट चोरी का मतलब दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन की चोरी, पेंशन चोरी, दवाई चोरी, बच्चों की Scholarship और परीक्षा की चोरी है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की वजह से बिहार की जनता में इसके बारे जागरूकता फैली और वो खुलकर राहुल गांधी के समर्थन में आए।

Bihar Congress 1 2 22Scope News

पिछले 5 वर्षों में चीन से हमारे आयात दो गुना बढ़ गया है – राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि महात्मा गांधी का 100 साल पुराना दिया गया ‘स्वदेशी का मंत्र’ जिसे कांग्रेस ने अंग्रेजों को परास्त करने के लिए इस्तेमाल किया, मोदी को आज याद रहा है। दूसरी तरफ चीन के लिए रेड कार्पेट सरेआम बिछाए जाते हैं। पिछले पांच वर्षों में चीन से हमारे आयात दो गुना बढ़ गया है। आज हमारा देश कई समस्याओं से जूझ रहा है। ये समस्याएं आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, सामाजिक ध्रुवीकरण और स्वायत्त संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर कमजोर किया जा रहा है। दो करोड़ नौकरियों का वादा अधूरा रहा।

युवा रोजगार के बिना भटक रहे हैं। नोटबंदी और गलत जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया। आठ वर्षों के बाद प्रधानमंत्री को अपनी गलती का एहसास हुआ। अब जीएसटी में वही सुधार लाए गए जिसकी मांग कांग्रेस पार्टी पहले दिन से कर रही थी।

राहुल ने कहा- ग्रामीण उपभोग 50 वर्षों में सबसे कम स्तर पर है

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का मानना है कि देशवासियों को और अधिक खर्च करना चाहिए परंतु जब पिछले 10 वर्ष में आमदनी नहीं बढ़ी, सिर्फ महंगाई बढ़ी है तो लोग अधिक खर्च कैसे करेंगे? ग्रामीण उपभोग 50 वर्षों में सबसे कम स्तर पर है। असमानता चरम पर है। अमीर ज्यादा अमीर बन गए, गरीब और ज्यादा गरीब बन रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने वादे के मुताबिक, किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पाए। 2020-21 के तीन काले कानूनों की वजह से आंदोलन चला, 750 से अधिक किसान शहीद हो गए। केंद्र की मोदी सरकार के साथ -साथ अन्य राज्यों की भाजपा सरकारें भी धार्मिक ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक भावनाओं को ज्वलंत रखने के मौके तलाशती रहती हैं।

‘BJP ने जनवरी 2024 में नीतीश कुमार को फिर से समर्थन देकर बिहार में NDA सरकार बनाई’

भाजपा ने जनवरी 2024 में नीतीश कुमार को फिर से समर्थन देकर बिहार में एनडीए सरकार बनाई। नीतीश सरकार ने विकास का वादा किया, लेकिन बिहार की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है। डबल इंजन का दावा खोखला साबित हुआ, केंद्र से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला। बिहार में बेरोजगारी दर 15 फीसदी से ऊपर है। हर साल लाखों युवा पलायन करते हैं। भर्ती घोटाले की वजह से युवा सड़कों पर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाते हैं। बिहार के किसानों की हालत शायद देश में सबसे खराब है। बाढ़ के कारण हर साल लाखों लोग कोसी और गंडक नदियों से नुकसान उठाते हैं। यह इस बात का सबूत है कि बाढ़ प्रबंधन में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

Congress Patna 1 22Scope News

प्रधानमंत्री द्वारा अनेक मौकों पर बिहार के चीनी उद्योग के पुनरोद्धार का वादा किया – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अनेक मौकों पर बिहार के चीनी उद्योग के पुनरोद्धार का वादा किया। पर 10 साल बाद भी उनका वादा झूठा ही रहा। एनडीए गठबंधन में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने है। नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है। बिहार की 80 फीसदी आबादी ओबीसी, ईबीसी और एससी/एसटी वर्गों से है। जनता जाति जनगणना और आरक्षण नीतियों में पारदर्शिता चाहती है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरकर जाति जनगणना के लिए मजबूर किया है। बिहार में भी कांग्रेस महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में जाति सर्वेक्षण हुआ।

राहुल ने कहा- मैं PM से पूछना चाहता हूं कि क्या मजबूरी है, बिहार की जनता को सरकार द्वारा पारित 65 फीसदी आरक्षण को संवैधानिक सुरक्षा नहीं दिलवा पाए?

राहुल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि क्या मजबूरी है कि बिहार की जनता को सरकार द्वारा पारित 65 फीसदी आरक्षण को संवैधानिक सुरक्षा नहीं दिलवा पाए? इतिहास गवाह है कि कांग्रेस सरकार ने तो आज से 30 साल पहले तमिलनाडु के लोगों के लिए 69 फीसदी आरक्षण को संवैधानिक सुरक्षा दी। इसे डबल इंजन की सरकार यहां नहीं कर पाई। सबसे अजीब बात यूपी के मुख्यमंत्री ने की, जो अपने आप को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी समझते हैं। उन्होंने पहले आरक्षण के विरोध में लेख भी लिखा था।

अब उन्होंने जातियों के नाम पर होने वाली रैलियों पर रोक लगा दी है। क्या प्रधानमंत्री देश को बताएंगे कि एक तरफ हम सब जाति जनगणना करने की बात कर रहे हैं, और दूसरी तरफ ऐसे लोग जो अपने ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरते हैं, उनको आपके मुख्यमंत्री जेल में डालने की बात कर रहे हैं। क्या ये सही है? आपको जनता को बताना चाहिए।

Congress Patna 2 22Scope News

बिहार राज्य का शासन और प्रशासन लंबे समय से छुट्टी पर है – राहुल

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य का शासन और प्रशासन लंबे समय से छुट्टी पर है। हर दिन लूट-पाट और हत्या की घटनाएं होती है। अपराध दर में निरन्तर बढ़ोतरी हो रही है। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, और अस्पतालों में दवाओं की भारी किल्लत है। एक साधारण बिहारवासी का बीमारी की स्थिति में या तो प्राइवेट अस्पतालों द्वारा शोषण किया जाता है, या वो इलाज कराने बिहार से बाहर जाने को मजबूर होता है।

बिहार की जनता भाजपा का धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं चाहती। वो विकास-केंद्रित राजनीति चाहती है। वह अपनी सरकार से बेसिक और लॉन्ग टर्म सलूशन चाहती है। वह विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और सुशासन का अधिकार चाहती है और यही कांग्रेस पार्टी की मांग है।

यह भी देखें :

‘बिहार ने अपने ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया’

बिहार ने अपने ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया। यहां की जनता ने हमेशा सामाजिक न्याय और जन आंदोलन को बढ़ावा दिया। दलित, आदिवासी, पिछड़े-अति पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। मैं चाहता हूं आज यहां से बिहार के पुनर्निर्माण का बिगुल फूंका जाए। कांग्रेस पार्टी अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर बिहार के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सुशासन मुहैया कराएगी।

Bihar Congress 2 22Scope News

बिहार की जनता लंबे समय से ‘स्वर्णिम बिहार’ का सपना देख रही है और हम सब मिलकर इसे साकार करेंगे। ‘2025 विधानसभा चुनाव’ न सिर्फ बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहीं से मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरुआत होगी। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता हूं।

यह भी पढ़े : काग्रेंस महाकुंभ में होगा दिग्गजों का जुटान, शक्ति प्रदर्शन से लेकर SIR होगा मुख्य मुद्दा

Highlights

Naxal Alert: पूर्वी सिंहभूम में फिर बढ़ी नक्सलियों की गतिविधियां, संगठन...

पूर्वी सिंहभूम में नक्सलियों की गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहा संगठन दस्ता विस्तार और लेवी वसूली के जरिए खुद...

Railway Update: रांची से नई ट्रेनों की मांग को मिली रफ्तार,...

रांची से हैदराबाद, अहमदाबाद, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवाओं के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास पहुंचे। कई ट्रेनों को दैनिक करने...

Amrit Bharat 3.0 Train: रांची से अजमेर के बीच जल्द दौड़...

रांची और अजमेर के बीच जल्द अमृत भारत 3.0 ट्रेन चल सकती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन से झारखंड और राजस्थान के...