ग्रामीण इलाके सरकार के एजेंडे में नहीं, पंचायत चुनाव रोकने के पीछे छूपा है राज- नीलकंठ सिंह मुंडा

रांची : बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर ग्रमीण क्षेत्रों को पूरी तरह से नज़रअंदाज करने का आरोप लगाया है. पार्टी नेता और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि झारखंड के गांव इस सरकार के एजेंडे में काफी नीचे है. उन्होंने कहा कि जनता से बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता में आने वाली सरकार पिछले दो सालों के दौरान हर मोर्चे पर विफल रही है. सरकार की नाकामी का सबसे ज्यादा खामियाज़ा ग्रामीण इलाकों को भुगतना पड़ रहा है.

पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि बीजेपी सरकार में ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने आने के साथ ही बजट में कटौती कर दी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बजट का पैसा भी खर्च नहीं कर पा रही है. बीजेपी नेता ने कहा कि पिछली सरकार में 2024 से पहले सभी को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया था. इस पर काफी तेजी से काम भी हुआ, लेकिन सरकार बदलते ही रफ्तार थम गई.

उन्होंने कहा कि जो हालात हैं उसके हिसाब से अगले पंद्रह सालों में भी सभी को आवास का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है. बीजेपी नेता ने कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां सरकार का काम दिख रहा हो. उन्होंने राज्य में पंचायत चुनाव न कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए. पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव न कराने के पीछे भी कोई राज है. हालांकि उस राज का उन्होंने खुलासा नहीं किया.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...