राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून से हत्या तक, सोनम रघुवंशी पहुंची मेघालय पुलिस की गिरफ्त में, ट्रांजिट रिमांड पर शुरू होगी पूछताछ

Patna: राजा रघुवंशी हत्याकांड में फरार रही मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने गाजीपुर से हिरासत में लेने के बाद अब पटना पहुंचा दिया है। सोमवार को कोर्ट ने मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी, जिसके बाद उसे फ्लाइट से शिलांग ले जाया जाएगा। वहां उससे पूछताछ की जाएगी ताकि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री के तमाम अनसुलझे सवालों का जवाब मिल सके।

कहां रही सोनम 17 दिनों तक?

23 मई से ही राजा रघुवंशी और सोनम दोनों लापता थे। 2 जून को शिलांग के जंगलों से राजा का शव बरामद हुआ। वहीं सोनम की लोकेशन 9 जून की रात गाजीपुर में मिली, जब उसने एक ढाबा संचालक से फोन मांगकर परिजनों से संपर्क किया। लेकिन अब सवाल यह है कि इतने दिनों तक सोनम कहां थी? क्या वह हत्यारों के साथ थी? क्या उसने अपने पति की हत्या की साजिश खुद रची?

मीडिया से चुप्पी, पुलिस से होगी अब असली पूछताछ

जब मेघालय पुलिस उसे गाजीपुर से लेकर निकली, उस दौरान मीडिया ने कई बार सोनम से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने एक भी शब्द नहीं बोला। ना अपनी सफाई दी, ना ही आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। ट्रांजिट के दौरान लगातार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती रही।

अब पूछे जाएंगे ये बड़े सवाल:

1. क्या सोनम ही राजा की हत्या की मास्टरमाइंड है?

2. उसने हत्या की योजना कब और क्यों बनाई?

3. वह 17 दिन कहां रही और किसके साथ रही?

4. क्या किसी ने सोनम की मदद की गाजीपुर पहुंचने में?

5. क्या इस पूरे मामले में उसके घरवाले भी शामिल हैं या कुछ जानते हैं?

कोर्ट और केंद्र सरकार के दबाव में तेज हुई जांच

एमपी सरकार और केंद्र के दखल के बाद मेघालय सरकार ने जांच में तेजी लाते हुए सोनम को तलाशा और अब उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस केस में पहले से गिरफ्तार तीन अन्य लोगों ने भी पूछताछ में कई खुलासे किए हैं, जिनसे सोनम की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर देशभर की नजरें

चर्चित राजा रघुवंशी की हत्या ने देशभर में सनसनी फैला दी है। जिस तरह से यह हत्या कथित हनीमून ट्रिप के दौरान हुई, उसने पूरे घटनाक्रम को और रहस्यमयी बना दिया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...