राजेश राठौड़ का बीजेपी पर हमला, कहा- हमने जो वादा किया वो निभाया, क्या हुआ आपका

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी में सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। वहीं बीजेपी आरोप लगा रही है कि शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ बिहार में घोटाला हुआ है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बनी है तब से एनडीए और बीजेपी को दर्द हो रहा है।

राजेश राठौड़ ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि जब हम सरकार में आएंगे तो 10 लाख नौकरी देंगे। आज गांधी मैदान में एक बड़ा मेगा इवेंट किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों मिलकर एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने का काम करेंगे।

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी अब इस पर भी सियासत करती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोग क्या कर रहे हैं। तेजस्वी यादव एक दिन में सवा लाख को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। वहीं भाजपा नौ साल में 50 हजार लोगों को नौकरी देने का काम किया है। यही हाल बीजेपी का है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...